भोपाल - मध्यप्रदेश सरकार की राज्य बीमारी सहायता योजना के आवेदन भरने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है l स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से यह कार्यवाही की जाएगी l गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों के उपचार के लिए राज्य बीमारी सहायता योजना अब ऑनलाइन संचालित की जाएगी l मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त हितग्राहियों से आग्रह किया है कि आवेदन भरने की इस ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ लेकर आयें l योजना का लाभ लेने हेतु खुद का बीपीएल कार्ड,समग्र आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, उपचार सम्बन्धी दस्तावेज एवं शपथपत्र लाना अनिवार्य होगा l
अब ऑनलाइन दर्ज होंगे राज्य बीमारी सहायता योजना के आवेदन