रेहटी - रेहटी पुलिस द्वारा बुधवार को शासकीय उच्चतर कन्या शाला, माध्यमिक विद्यालय बायाँ में जाकर पुलिस सहायता कार्ड का वितरण किया गया l कार्ड में पुलिस के महत्वपूर्ण नंबर, डायल 100, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, पुलिस थाना रेहटी, पुलिस कंट्रोल रूम आदि के मोबाइल नंबर दिए गए हैं l थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे द्वारा छात्राओं से बात की गई और महिला जागृति सप्ताह जो पुलिस द्वारा चलाया गया था उसका फीडबैक लिया गया l जहां छात्राओं द्वारा यह कहा गया कि हमें नंबरों की पूरी जानकारी आपके द्वारा दी गई है l हमें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होगी तो हम उन नंबरों का अवश्य प्रयोग करेंगे l
रेहटी - स्कूल के विद्यार्थियों को पुलिस सहायता कार्ड का वितरण किया गया