आजकल किसी भी चुनाव के नतीजे आने के बाद हारी हुई पार्टी की और से ईवीएम हैक करने की बातें सामने आने लगती है l गुजरात चुनाव के नतीजों के पूर्व ही कांग्रेस और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की और से कहा गया की अगर ईवीएम हैक नहीं होती है तो कांग्रेस जीतेगी l अब नतीजों में भाजपा की जीत के बाद फिर ईवीएम पर सवाल उठाये जा रहे हैं l इसी तरह उत्तरप्रदेश चुनाव के बाद भी ईवीएम हैकिंग का मुद्दा उठाया गया था l परन्तु चुनाव आयोग ने पहले ही मई माह में सभी पार्टियों को खुला चेलेंज दे दिया था की कोई भी आये और हमारी मशीनों को हैक करके दिखाए l पर दो पार्टियों को छोड़कर किसी ने यह चेलेंज स्वीकार नहीं किया था l केवल एनसीपी और सीएमएम के लोगों ने चुनाव आयोग पहुंचकर ईवीएम हैक करने में असमर्थता जाहिर की थी l उस समय चुनाव आयोग ने कहा था कि यह चेलेंज ईवीएम मशीन की सर्वमान्य स्वीकार्यता को साबित करता है l