गुजरात - गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और भाजपा ने वहां जीत दर्ज की है और फिर से सरकार बनाने जा रही है l कांग्रेस ने भी अपने पिछले प्रदर्शन से अच्छा करते हुए अपनी अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई है l गुजरात चुनाव में कुछ बड़े ही रोचक तथ्य सामने आये है जिनमे प्रमुख है कि आप प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले l मतलब आप प्रत्याशियों से ज्यादा लोकप्रिय इस बार नोटा का बटन रहा l पार्टी के ३० उम्मीदवारों में से २ को छोड़कर सबकी जमानत जब्त हो गई l
गुजरात चुनाव - नोटा से भी कम वोट मिले आप प्रत्याशियों को, कईयों की जमानत जब्त