रायपुर - छत्तीसगढ़ के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायक अमरजीत भगत के पूछे गये सवाल पर लिखित जबाब देते हुए मुख्यमंत्री रमनसिंह ने बताया कि पिछले १८ महीनों में एसीबी और ईओडब्ल्यू द्वारा लगभग ८१ भ्रष्ट अफसरों पर शिकंजा कसा गया जिनसे इनके ठिकानों पर छापा मारकर बेशुमार धन संपत्ति जब्त की गई है l उन्होंने बताया कि २६ मामलों में २८ अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है l कई घूसखोर रंगे हाथों गिरफ्तार किये गए है l और आगे भी यह कार्यवाही सतत जारी रहने की बात उन्होंने कही l