होशंगाबाद - हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होशंगाबाद के जयस्तम्भ चौक पर १९ दिसंबर को शाम ८ बजकर ३० मिनिट पर अमर क्रांति पथ के तत्वावधान में शहीद ए आज़म अशफाक उल्ला खां स्मृति समारोह का आयोजन किया गया l जिसमे होशंगाबाद के अलावा प्रदेश भर से कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की l आयोजक एवं राष्ट्रीय कवि श्री महेंद्र विद्रोही ने बताया कि इस अवसर पर अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया और वरिष्ठ समाजसेवियों और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में प्रतिष्ठित कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी, जिसका श्रोताओं ने जमकर लुत्फ़ उठाया l जिन में प्रमुख हैं अनूप रिछारिया राष्ट्रीय गीतकार होशंगाबाद, जाहिद नेईयर अमरावती महाराष्ट्र, हनीफ राही शाजापुर, असलम माजिद जबलपुर, रहीस पान बिहार, एवं डॉ रफीक नागौरी उज्जैन l संरक्षक मंडल में प्रकाश सैनी समाज सेवी, सत्येन्द्र फौजदार समाजसेवी एवं श्री कक्काजी खंडेलवाल समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे l कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दादा मधुकर राव हर्ने और नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने भी शामिल होकर मंच की शोभा बढाई l सभी वक्ताओं ने शहीद ए आज़म अशफाक उल्ला खां के क्रांतिकारी जीवन के कुछ संस्मरण सुनाये l
अमर शहीदों को याद करना और उनके द्वारा किये गए त्याग और बलिदान की गाथा हमारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है l इसलिए अमर क्रांति पथ जैसे संगठन इस काम के लिए बधाई के पात्र हैं l इस अवसर पर बीएमपी न्यूज़ २४ की होशंगाबाद टीम भी शहीदों को नमन करने कार्यक्रम में पहुंची जिनमे प्रमुख रूप से भारत भूषण खरे, अजय सिंह राजपूत, जीतेन्द्र सिंह राजपूत, महेश मालवीय ने शहीदों को नमन किया और अमर क्रांति पथ के संयोजक महेंद्र विद्रोही को लगातार १७ वर्षों से इस कार्यक्रम के आयोजन करने पर बधाई दी l