नई दिल्ली - नोएडा को दक्षिण दिल्ली से जोड़ने वाली मजेंटा लाइन मेट्रो का ट्रायल रन उस वक्त एक हादसे में बदल गया जब यह बिना ड्रायवर की मेट्रो दीवार तोड़कर बाहर निकल आयी l यह हादसा कालिंजी कुंज डिपो के पास हुआ l मेट्रो ने इस मामले पर अपनी गलती मान ली है l डी एम आर सी के अधिकारी के अनुसार मेट्रो ट्रायल रन पर थी तभी यह हादसा हो गया है, इसमें मेट्रो के सामने का हिस्सा और डिपो की बाउंड्रीवाल छतिग्रस्त हुई है l इस हादसे में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है l गौरतलब है कि इसी मजेंटा मेट्रो लाइन का उद्घाटन २५ तारीख को पीएम मोदी करने वाले हैं l उत्तरप्रदेश में सीएम योगी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे l
मजेंटा लाइन मेट्रो दीवार तोड़कर बाहर निकली, इसी मेट्रो का उद्घाटन करने वाले हैं पीएम मोदी