राजगढ़ /तलेन - नगर परिषद् द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सभी सफाई कर्मचारियों को ड्रेस एवं स्वच्छता किट का वितरण किया गया l जिससे उन्हें नगर को साफ़ सुथरा रखने में सहायता मिल सके l इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष सीमा भट्टर, सांसद प्रतिनिधि कैलाश यादव, विधायक प्रतिनिधि संजय भट्टर, मुख्य नगर परिषद् अधिकारी भगवान् सिंह भिलाला, पार्षदों में रमेश यादव, श्याम वत्रे, अवध नारायण उपाध्याय, दिनेश यादव, मोहन जाटव, सादिक खान, तेजसिंह कुशवाहा, एल्डरमैन आज़ाद वंशकार, राधेश्याम यादव, सहित नगर परिषद् कर्मचारी उपस्थित थे l
राजगढ़ /तलेन - नगर परिषद् द्वारा सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट वितरित की गई