राजगढ़ /तलेन - पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के नेतृत्व में सामाजिक बुराइयों, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक प्रदार्थो की तस्करी आदि को समाप्त करने के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है l इसी मुहिम के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि इकलेरा क्षेत्र के ग्राम जंगीबढ़ के पास दो युवक काले रंग की पल्सर बाइक लेकर खड़े हैं, जिसका नंबर एमपी ०४ एमएम ५३८८ है ,और उनके पास एक बैग है जिसमे अवैध रूप से गांजा रखा हुआ है l सूचना पर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती के निर्देशन में पीसीआई आदित्य सोनी,आरक्षक शिवनारायण, साकिर, सोनपाल,सोनू, हेमंत और लालसिंह यादव को लेकर वहां पहुंचे l मौके पर जाकर पाया गया कि एक काले रंग की पल्सर बाइक पर एक युवक बैठा है और एक बाजु में बैग लेकर खड़ा है l बैग की तलाशी लेने पर उसमे २ किलो ५६० ग्राम गांजा मिला l तुरंत पुलिस ने उन दोनों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लेकर गांजा और बाइक को जब्त किया l इन आरोपियों के खिलाफ धारा ३६३/१७, धारा ८/२० और एन डी पी एस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है l