खिलचीपुर - उधमिता विकास केंद्र राजगढ़ के तत्वाधान में नगर परिषद खिलचीपुर द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री घरेलू कामकाजी महिला कल्याण योजनांतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज मालाकार, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, एल्डरमेन तिरलोकचंद टेलर, पार्षद दीपक मेवाडे, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र साहू ने किया l इस मोके पर सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री ओर प्रधानमंत्री की योजना बताते हुए कहा कि सरकार गरीबी ओर बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है l यह प्रशिक्षण आपके जीवन में आगे बढ़ने में मददगार होगा, आप स्वयं 10 महिलाओं का समूह बनाकर टिफिन सेंटर, अगरबत्ती आदि बनाकर कमाई कर सकती है l इसके लिए सरकार बैंकों से लोन भी दिलवाती है l वही सेडमैप के जिला समन्यवक राजीव शर्मा ने बताया की नगर परिषद की 40 कामकाजी महिलाओ का यहाँ प्रशिक्षण 50 दिनों तक चलेगा l इसके लिए शासन प्रमाण पत्र ओर 1000 के चेक भी देगा, ओर लोंन के लिए हरसंभव मदद की जायेगी l इस मोके पर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय साहू, श्रीमती शशिप्रभा  जाटव ,सहित बड़ी संख्या में महिलाये व युवतियां मौजूद थी l