सेखवा - मरवाही विकासखंड के सेखवा गाँव से एक खबर आ रही है, जहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ है l दरअसल हुआ यह है कि दो हितग्राहियों के नाम मिलते जुलते हैं और इस वजह से एक के नाम स्वीकृत हुआ आवास किसी दुसरे के नाम से बनने की जानकारी मिली है l जब मकान दरवाजे की उंचाई तक बन गया तब जाकर इसका खुलासा हुआ l मामले में हितग्राही बेलमती पिता सुखराम केवट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर निर्माण रोकने और जाँच करने की मांग की है l ग्राम सेखवा की बेलमती पिता सुखराम उम्र ६० वर्ष के नाम पर पीएम आवास स्वीकृत हुआ सूची में ५५ नंबर पर उसका नाम आया पर नाम आने की जानकारी उसको नहीं लगी l इसी दौरान उसके मिलते जुलते नाम की एक अन्य बालमती पति वीरेन्द्र केवट के यहाँ आवास निर्माण शुरू हो गया l जब बेलमती द्वारा अपने स्वीकृत आवास की जानकारी चाही गई तो जनपद पंचायत से उसे पता चला की आवास स्वीकृत हो गया है और निर्माण भी शुरू हो गया है जिसकी किश्ते भी दे दी गई हैं l इतना सुनते ही उसके होश उड़ गए l
अब एक और तो जनपद पंचायत के अनुसार बेलमती के खाते में राशि का जमा होना बताया जा रहा है जबकि बेलमती का आरोप है की उसे कोई राशि नहीं मिली है l अब यह जाँच का विषय है कि अगर खाते में राशि आई है तो उसका आहरण बिना हितग्राही को बताये कैसे संभव हुआ l पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है l