होशंगाबाद - विगत १७ वर्षों से लगातार भारत माता के अमर शहीदों की याद में अमर क्रांति पथ के तत्वावधान में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है l हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होशंगाबाद के जयस्तम्भ चौक पर १९ दिसंबर को शाम ८ बजकर ३० मिनिट पर अमर क्रांति पथ के तत्वावधान में शहीद ए आज़म अशफाक उल्ला खां स्मृति समारोह का आयोजन किया जा रहा है l जिसमे होशंगाबाद के अलावा प्रदेश भर से कई गणमान्य अतिथियों के आने की जानकारी मिली है l आयोजक एवं राष्ट्रीय कवि श्री महेंद्र विद्रोही ने बताया कि इस अवसर पर अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मलेन का आयोजन होगा और वरिष्ठ समाजसेवियों और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा l कार्यक्रम में प्रतिष्ठित कवियों एवं शायरों की रचनाओं की प्रस्तुति होगी l जिन में प्रमुख हैं अनूप रिछारिया राष्ट्रीय गीतकार होशंगाबाद, जाहिद नेईयर अमरावती महाराष्ट्र, हनीफ राही शाजापुर, असलम माजिद जबलपुर, रहीस पान बिहार, एवं डॉ रफीक नागौरी उज्जैन l संरक्षक मंडल में प्रकाश सैनी समाज सेवी, सत्येन्द्र फौजदार समाजसेवी एवं श्री कक्काजी खंडेलवाल समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे l अमर शहीदों को याद करना और उनके द्वारा किये गए त्याग और बलिदान की गाथा हमारी नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है l इसलिए अमर क्रांति पथ जैसे संगठन इस काम के लिए बधाई के पात्र हैं l बीएमपी न्यूज़ २४ भी अपनी पूरी टीम के साथ अमर शहीदों को नमन करता है l
होशंगाबाद - अमर क्रांति पथ के तत्वावधान में आज अशफाक उल्ला खां स्मृति समारोह मनाया जायेगा