इटारसी - इटारसी रेलवे स्टेशन पर आने वाले ३५ दिनों तक प्लेटफार्म नंबर ४ पर कोई भी ट्रेन नहीं ली जाएगी l केवल ६ प्लेटफार्म चालु रहेंगे l जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर ४ पर एप्रान बनाने का काम किया जायेगा इसलिए काम पूरा होने तक इसे बंद किया जा रहा है l रेलवे प्लेटफार्म पर एप्रान सीमेंट के पक्के हिस्से को कहा जाता है जो कि साफ़ सफाई के उद्देश्य से बहुत जरूरी होता है l सूत्रों के अनुसार प्लेटफार्म नंबर ४ का यह एप्रान बनाने का काम लगभग ७० लाख रूपये की लागत से पूर्ण होगा, ७६८ मीटर लम्बे प्लेटफार्म का यह काम लगभग एक महीने में पूरा होगा l जिससे यकीनन ट्रेनों की आवाजाही में परेशानी होगी और उनके लेट होने की सम्भावना बढ़ेगी क्योंकि सामान्य स्थिति में भी इटारसी रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक का लोड बहुत ज्यादा होता है l जिसके लिए ७ प्लेटफार्म भी कम पड़ जाते है l ऐंसे में अब लगभग एक माह तक प्लेटफार्म ४ बंद रहने से मुश्किलें बढ़ सकती है l प्लेटफार्म नंबर ४ पर प्रतिदिन २४ घंटे में भोपाल, जबलपुर, नागपुर और भुसावल रूट से लगभग १८ ट्रेने आती है, अब अगले ३५ दिन तक इन ट्रेनों को दुसरे प्लेटफार्म पर भेजा जायेगा जिससे दुसरे प्लेटफार्म पर ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी l
इटारसी जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए प्लेटफार्म नंबर 4 नसीब नहीं हो पाएगा जानिए, आखिर क्यों ?