नरसिंहपुर - तस्वीर में दिखाई दे रही यह अभागी बदहाल सड़क अपने जीर्णोधार की आस में वर्षों से तपस्या कर रही है l पर इसकी तपस्या से खुश होने वाला दूर-दूर तक कोई नहीं है l यह सड़क आवागमन की द्रष्टि से महत्वपूर्ण सड़क है l यह सड़क कई गांवों को आपस में जोडती है l 1 किलोमीटर लम्बी यह सड़क नगर के दो वार्डों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडती है l जो वर्षों से कच्ची पड़ी है l इस सड़क से गुजरना बड़ा ही पीड़ादायक और दुखदायक है l बरसात में तो इस पर चलना और भी दुष्कर हो जाता है l नगरपालिका द्वारा इसका मरम्मत कार्य करवाया गया था पर उसका कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा l इस सड़क को पक्का करने की मांग वर्षों से उठ रही है l पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण इस सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है l इस बदहाल सड़क से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं और आमजन रोज परेशानी झेल रहे हैं l यहाँ के समस्त नागरिकों ने नगर प्रशासन, सांसद और विधायक से सड़क का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की है l
नरसिंहपुर - वर्षों से अपने जीर्णोधार की आस में जिला मुख्यालय की बदहाल सड़क