सिवनी मालवा - होशंगाबाद जिले के सिवनीमालवा में रविवार को एक सूखे कुए में तेंदुए का शव मिला था l कुए के आसपास बिजली के तार भी मिले थे l जिसके बाद वन विभाग ने विक्रम नाम के युवक को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी जिसमे विक्रम ने अपना जुर्म कबूल लिया है l आरोपी के अनुसार सूअर का शिकार करने के लिए उसने बिजली के तार फैला रखे थे l पर उन तारों में यह तेंदुआ आकर फस गया l तेंदुए के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसको कुए में फेंक दिया था l आरोपी के अनुसार घटना में उसके साथ चार और युवक थे पर वह फरार हो गए हैं l अब सवाल यह उठता है कि वन विभाग की निगरानी में यह मामला क्यों नहीं आया ? कैसे कोई भी कुए के आसपास बिजली के तार बिछा सकता है ? यह सवाल आज वन विभाग के ढुलमुल रवैये को मुंह चिढ़ा रहे हैं l
इनका कहना है - सुकृति ओसवाल - रेंजर - मुझे दिनांक १६-१२-२०१७ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सूखे कुए में तेंदुए का शव पड़ा हुआ है l इस मामले को संज्ञान में लेते हुए हमने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया l घटनास्थल पर खोजबीन कर उन्होंने पाया कि ११ के वी लाइन के तारों से तेंदुए का शिकार किया गया है l एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए लाया गया जहाँ उसने अपना गुनाह कबूल लिया l