राजगढ़ /तलेन - सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र -छात्राओं ने 17 दिसम्बर 2017 भोपाल में आयोजित मुख्य मंत्री कप संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले कर रजत पदक प्राप्त किया l संस्था की छात्रा निधि वत्रे, मुस्कान माथुर ने कुश्ती में रजत पदक प्राप्त किया l इसी प्रकार छात्रा नंदनी यादव ने 100 मीटर में रजत पदक, गौरव यादव ने गोला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया l सभी बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रचार्य चन्दर सिंह सोनगरा, व्यवस्थापक प्रवीण जैन, विद्यालय कोच गोविंद राजपूत, केशर सिंह यादव सहित आचार्य व समिति परिवार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l
राजगढ़ /तलेन- संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने लहराया परचम