राजगढ़ /तलेन - भाजपा मंडल तलेन द्वारा गुजरात व हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत की खुशी मनाई गई l इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी की गई एवं मिठाई खिला कर एक दुसरे को बधाई दी गई l  इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश यादव ने सभी कार्यकर्तओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जीत हर एक कार्यकर्ता की जीत है ।इस मौके पर अवध उपाधयाय, श्याम वत्रे, ओमेंद्र यादव, रमेश यादव, राधेश्याम यादव सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।