माचलपुर - ग्राम पिपल्या कुल्मी में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया l जीत का श्रेय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दिया गया l  सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ , कई प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जो काम किये गए, जिसके दम पर  भारतीय जनता पार्टी पर जनता ने  विश्वास किया है और विजयी जनादेश दिया है l इस जीत के उपलक्ष में ग्राम पिपलिया कुलमी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर जुलूस निकालकर श्रीराम बड़ा मंदिर भगवान के मंदिर में प्रसाद वितरण कर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को बधाई दी l इस अवसर पर भाजपा माचलपुर मंडल महामंत्री हनुमान पाटीदार, नगर भाजपा अध्यक्ष श्याम दांगी, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष फूलचंद तेजरा, बैंक प्रतिनिधी भगवान पाटीदार, जल उपभोक्ता संस्था अध्यक्ष जयनारायण पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल, नेता  रोडूलाल डांगी, युवा मोर्चा मंडल मंत्री कमल सैन, भाजपा नेता मोहनलाल पाटीदार, बजरंग पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, रामगोपाल पाटीदार, ग्राम पंचायत पंच बजरंग खटीक, द्वारकीलाल मालवीय, विष्णु दांगी सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को बधाई दी l