जोधपुर कोर्ट के सामने सिक्किम हाई कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस सुन्दर नाथ भार्गव ने बलात्कार के आरोपी आसाराम के पैर छुए l जिसके कारण नया विवाद खड़ा हो गया है l कई तरह के सवाल उठ रहे हैं l नाबालिक से बलात्कार करने के आरोपी आसाराम की भक्ति करने वालों की कोई कमी नहीं आई है l भले ही वह जेल में है परन्तु आसाराम के चाहने वाले अभी भी उनकी पूजा कर रहे हैं l एक रिटायर्ड जस्टिस का इस तरह पैर छूना तो यही बयान कर रहा है l इस मामले पर जब रिटायर्ड जस्टिस भार्गव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह किसी कार्यक्रम में जोधपुर आये थे और जब उन्हें पता चला की आसाराम को कोर्ट लाया गया है तो वह उनके दर्शन करने यहाँ चले आये l जब आसाराम से सवाल पूछा गया तो आसाराम ने उन्हें अपना भक्त बताया l
जोधपुर कोर्ट के बाहर रिटायर्ड चीफ जस्टिस ने बलात्कार के आरोपी आसाराम के पैर छुए