राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुरी ताकतों से मातृभूमि और भारतीय दर्शन की रक्षा के लिए हिदुत्व में भरोसा रखने वालों से एकजुट होने की अपील की है l यह अपील उन्होंने त्रिपुरा के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करते हुए की l भागवत ने मानवता की रक्षा करने के लिए सभी धर्मों के लोगों से एकजुट होने की अपील की l उन्होंने कहा कि संघ किसी राजनैतिक दल से सम्बद्ध नहीं है l उन्होंने इस बात पर दुःख जताया की किसी कारणवश संघ को देश के लोगों में सांप्रदायिक नफरत फैलाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है l उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है जहाँ हर किसी को अपने धर्म का पालन करने का पूरा अधिकार है l