फैजाबाद - फैजाबाद में क्षत्रिय महा सम्मलेन में पहुंचे राज्यसभा सांसद अमरसिंह ने नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तारीफों के पुल बांधे l उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में योगी की सरकार है भोगी की नहीं l उन्होंने योगी के काम काज की भी तारीफ की l गुजरात चुनाव के बारे में उन्होंने कहा की मोदी ना तो कभी चुनाव हारे है और ना ही हारेंगे l उन्होंने कहा कि  उत्तरप्रदेश के भ्रष्ट अफसरों पर कार्यवाही होनी चाहिए l अमरसिंह ने उत्तरप्रदेश के व्यापारियों पर निशाना साधते हुए कहा की यहाँ व्यापारी इतने भ्रष्ट हैं की बच्चों के मध्यान्ह भोजन को भी नहीं छोड़ते l इन पर कार्यवाही होना चाहोये l