भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधीन्द्र कुलकर्णी ने कहा है कि राहुल गाँधी जैसे नेता की भारत को जरूरत है और वह भारत के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे l उन्होंने सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी की जमकर तारीफ़ की l राहुल गाँधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उन्होंने बधाई दी और उनकी तारीफ में एक के बाद एक ट्वीट किये l कुलकर्णी ने राहुल गाँधी को वास्तव में एक गाँधीवादी राजनीतिक विचार रखने वाला बताया l उन्होंने कहा की अब में आश्वस्त हूँ कि राहुल के रूप में एक नए नेता का उदय हुआ है l भारत को ऐसे नेता की जरूरत है l