भोपाल -भोपाल के बैरागढ़ मार्केट में भीषण आग लगने की खबर आ रही है जिसमे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है l खबरों के मुताबिक आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है l दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गई हैं और आग को बुझाने की कोशिश जारी है l मार्केट में अफरातफरी का माहौल है l आसपास के दुकानदार अपना सामान बटोर रहे हैं l प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँच गया है l कलेक्टर, एसपी , डी आई जी एवं एस डी एम मौके पर पहुँच गए हैं l सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भी एअरपोर्ट से सीधे बैरागढ़ पहुँच सकते हैं l