खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी ने आज मुख्यमंत्री सड़क योजना की 7 ग्रामीण सड़को का भूमिपूजन किया ओर ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश दिये l इन सड़कों की लागत लगभग 4 करोड़ है l इस मोके पर ग्राम लक्ष्मणपुरा, तड़तड़ा, शेरपुरा, भरतपुरा ,खुर्चान्या खुर्द, सेमली काकड़,  रूगनाथ पूरा, गोवर्धनपूरा,कमालपुरा में सड़को के भूमि पूजन के बाद आयोजित सभाओ में विधायक हजारीलाल दांगी ने शिवराज सरकार की जमकर तारीफ करते हुए पिछले ४ वर्षों में किये गये विकास कार्यो की जानकारी दी l वही आरोप लगाया की कांग्रेस उन पर झूठे आरोप लगकर भ्रामक प्रचार कर रही है l दांगी ने कहा कि प्रदेश में किसान का बेटा शिवराज सिंह मुख्यमंत्री है ओर किसान गरीब का हितेषी है । इस मोके पर मंडल अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता ,नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज मालाकार, मंडल उपाध्यक्ष बद्रीलाल दांगी, ब्लाक अन्तोदय अध्यक्ष बलवन्त सिंह, प्रदीप गुप्ता, सरपंच मोतीलाल दांगी, हजारीलाल दांगी, लालसिंह, जयसिंह ,नवलसिंह गुजर,रामनारायण, कैलाश सिसोदिया, पार्षद दीपक मेवा डे, राजेंद्र साहू, श्रीलाल पवारशिवनाथ योगी, घनश्याम गुप्ता, सहित ग्राम वासी मौजूद थे। इन सड़को का हुवा भूमि पूजन यहाँ डामर की सड़के बनेगी  खिलचीपुर सांडवता रोड से लक्ष्मणपुरा 3.050 KM लागत  102.03,खिलचीपुर हीनोतया रोड से शेरपुरा 0.996 KM लागत 28.91 ,हीनोत्या मुंडला रोड से तड़तड़ा 1.35 km लागत 58.31 ,एन एच 12 खुर्चनाया खुर्द से धामन्या जोगी ताखतपुरा 5.60 KM लागत 110.85,एंन एच 12 से खुर्चनाया खुर्द से रोड से भरतपुरा 1.030KM लागत 30.75,एन एच 12 से सेमिली काकड़ रूगनाथपूरा 0.960KM लागत 24.68,एंन एच 12 से गोवर्धनपूरा कमालपुरा 1.770 KM लागत 36.49 l