राहुल गाँधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही संगठन में भारी फेरबदल हो सकता है l जानकारी के अनुसार इस मामले पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की एक अहम बैठक दिल्ली में होने जा रही है जिसमे आगे की कार्य योजना पर बातचीत हो सकती है l बैठक में प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया के साथ कमलेश्वर पटेल, अरुण उरांव और पीसीसी प्रमुखं भूपेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव मौजूद रहेंगे l छत्तीसगढ़ से हदे सभी मुद्दों के अलावा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रणनिति पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है l