बिलासपुर - बिलासपुर स्थित डीपी विप्र कालेज से एक खबर आ रही है, जहाँ एक विधवा महिला प्रोफ़ेसर ने दो प्रोफेसरों पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है l पीड़ित महिला के अनुसार यह दोनों प्रोफ़ेसर सेक्स डिमांड भी करते थे l महिला ने अपनी शिकायत में  कहा है कि प्रोफ़ेसर सुबीर सेन और प्रोफ़ेसर दुर्गा शरण चंद्रा उसे प्रताड़ित करते हैं और अश्लील हरकत करते हैं l महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है l हालाँकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है l मामला सामने आने पर कालेज के छात्रों में रोष व्याप्त है l