नई दिल्ली - १६ दिसंबर २०१७ से कांग्रेस में राहुल युग की शुरुआत हो गई है l कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने प्रथम संबोधन में राहुल गाँधी ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में भाजपा पर तीखे हमले किये l उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को २१ वीं सदी में लेकर आई और भाजपा देश को मध्य युग में ले जाने का काम कर रही है l उन्होंने कहा कि भाजपा देश में आग लगाती है और हम बुझाने का काम करते हैं l भाजपा तोड़ने का काम करती है और हम जोड़ने का काम करते हैं l उन्होंने कहा कि समस्त कार्यकर्ता मेरे परिवार के सदस्य हैं और उनको पूरा सम्मान दिया जायेगा l उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर देश को तोड़ने वाली ताकतों से मुकाबला करेंगे l