होशंगाबाद - खबर आ रही है कि एक शातिर बदमाश जिसका नाम बल्लू बताया जा रहा है, वह आज तड़के ४ बजकर ३० मिनिट पर जिला अस्पताल से फरार हो गया है l बल्लू को उपचार के लिए 1/४ की गार्ड के साथं जिला अस्पताल लाया गया था l जहाँ वह आज तड़के आरक्षकों की आँख में धुल झोंककर फरार होने में कामयाब हो गया l सूचना मिलने पर एसपी अरविन्द सक्सेना ने चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है, और फरार आरोपी की सूचना देने पर ५००० रूपये का इनाम भी घोषित किया है l फरार आरोपी बल्लू की तलाश की जा रही है l