रायपुर - बीएमडब्ल्यू कार हादसे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री रमनसिंह ने दोषियों पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दे दिए है l उन्होंने प्रदेश वासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की है l साथ ही यातायात अधिकारियों को वाहनों की तेज गति पर भी अंकुश लगाने के निर्देश दिए है l गौरतलब है कि बीती रात रायपुर के महोबा बाज़ार में एक अनियंत्रित बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में कई दोपहिया वाहन आ गए थे l इस मामले को गंभीरता से लेकर ही मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए है l
बीएमडब्ल्यू कार हादसे में मुख्यमन्त्री रमनसिंह ने दिए दोषियों पर कार्यवाही के निर्देश