उमरिया | उमरिया जिले में 20 दिसम्बर को जिला चिकित्सालय में नारायण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क क्लब फुट परीछन रखा गया है, जिसमे जो बच्चे क्लब फुट वाले पाये जाते है उनका उपचार किया जायेगा, माननीय कलेक्टर महोदय के प्रयास से  यंहा कैम्प आयोजित किया जा रहा हैं |  क्लब फुट बीमारी में बच्चे के पैर सीधे ना होकर टेढ़े होते है, उनका पंजा मुड़ा हुआ होता है, सही समय मे उपचार मिलने से वह जीवन भर की विकलाँगता से मुक्ति पाकर सामान्य जीवन जी सकता है|  आई ई सी सलाहकार विवेक सोनी ने बताया कि  नारायण सेवा संस्थान का यह कैम्प बहुत प्रयास के बाद लग रहा है ,  इस कारण इसका लाभ क्लब फुट से पीड़ित बच्चे ले सकते है , इसकी अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्यवक अनिल कुमार के मोबाइल  नम्बर 8700601257 में सपंर्क कर सकते है|