उमरिया |  मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर कठई निवासी रोहणी चौधरी के सीने में दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई विदित हो कि जिला अस्पताल में  हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी लंबे समय से है डॉक्टर द्विवेदी के स्थानातंरण के बाद से ही स्थाई रूप से अभी तक हृदय रोग  विशेषज्ञ चिकित्सक जिला अस्पताल में नही रह सका है जिस वजह से कई ह्रदय रोग सम्बधित मरीज काल के गाल में समा चुके है