नई दिल्ली - सोनिया गाँधी के राजनीति से संन्यास की ख़बरों पर कल उस वक्त विराम लग गया जब उनकी बेटी प्रियंका गाँधी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि २०१९ के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से माँ ही चुनाव लड़ेंगी l और माँ राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी l उन्होंने सोनिया गाँधी की जगह खुद के चुनाव लड़ने की ख़बरों का भी खंडन किया l उन्होंने कहा कि माँ कांग्रेस अध्यक्ष पद से रिटायर हुईं हैं राजनीति से नहीं l २००४ से ही सोनिया गाँधी रायबरेली से लगातार चुनाव लडती आ रही हैं l
२०१९ में रायबरेली से माँ ही चुनाव लड़ेंगी - प्रियंका गाँधी