उमरिया | मुख्यालय स्थित वार्ड नम्बर 14 सुभाषगंज में किराए से रह रहे कालेज के छात्र ने जहरखुरानी कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है घटना के बाद मृतक छात्र का पुलिस ने पीएम आदि कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को शव सौंप दिया है।बताया जाता है कि थाना मानपुर अंतर्गत ग्राम दुलहरा निवासी आदिवासी युवक राज कुमार पिता पूरन लाल बैगा उम्र 19 वर्ष मुख्यालय स्थित सुभाषगंज निवासी प्यारे लाल बैगा के घर मे रहकर कालेज में अध्ययन कार्य कर रहा था। इसी बीच अज्ञात कारणों से युवक ने प्यारे लाल बैगा के घर पर ही जहरखुरानी कर ली,जिला अस्पताल से चंद फासले में हुवे इस हादसे में घटना के बाद तत्काल ही युवक को जिला अस्पताल लाये परन्तु मौजूद शासकीय चिकित्सक महेंद्र श्रीवास्तव ने युवक को मृत घोषित कर दिया।इस मामले में मृतक युवक ने किन परिस्थितियों में जहरखुरानी की है और घटना के बाद हुई उसकी मौत का जिम्मेदार कौन है यह एक जांच का विषय है, देखना होगा पुलिस कब तक इस मामले में युवक के मौत के कारणों का पता लगा पाती है।