कोयला घोटाले में दोषी पाए गए झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को ३ साल की सजा सुनाई गई है और २५ लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है l दिल्ली की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने शनिवार को सजा का एलान किया l मधु कोड़ा के अलावा पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता , पूर्व मुख्य सचिव ए के बसु को भी ३-३ साल की सजा सुनाई गई है l सीबीआई ने 14 दिसंबर को सुनवाई में कहा था कि इनके पदों और कृत्यों को देखते हुए उदारता बरतने का कोई आधार नहीं मिलता है. उसने कहा, ये लोग सार्वजनिक पदों पर बैठे अपराधी हैं l यह उच्च सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का अनोखा मामला है l सीबीआई ने कहा कि कोड़ा कोयला घोटाला के कुछ अन्य मामलों में भी आरोपी हैं, जबकि पूर्व नौकरशाह एच सी गुप्ता एक अन्य कोयला घोटाला मामले में दोषी पाये गये हैं l
कोयला घोटाला - पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को ३ साल की सजा सुनाई गई एवं २५ लाख का जुर्माना भी लगाया गया