उमरिया | अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक डॉ असीत यादव ने जिले के दो थानों के थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है इनके साथ तीन उपनिरीक्षकों को भी उनके थानों से पृथक किया गया है।इस मामले में जानकारी देते हुवे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चंदिया थाना प्रभारी अनूप सिंह एवम मानपुर थाना प्रभारी का तबादला किया गया है जहाँ अनूप सिंह को चंदिया से पृथक कर मानपुर प्रभारी बनाया गया है वही थाना प्रभारी मानपुर सरिता बर्मन को पुलिस लाइन में अटैच किया गया है।विदित हो कि इन दो थाना प्रभारियों के अलावा चार उपनिरीक्षकों को भी उनके थानों से पृथक कर दूसरे थाने में तबादला किया गया है जिन उपनिरीक्षकों को उनके थानों से अलग कर दूसरे थाने में पदस्त किया गया है उसमें मुख्य रूप से कोतवाली में पदस्त विपिन तिवारी को अमरपुर थाने में तबादला किया गया है वही अरुण सिंह परिहार को नोरोजाबाद से चंदिया,सुरेंद्र शर्मा को अमरपुर से कोतवाली,भैया लाल शुक्ल को मानपुर से नोरोजाबाद तबादला कर भेजा गया है।शुक्रवार को तबादला सूची आदेश जारी होते ही पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने की गरज से किये जा रहे प्रयास के रूप में इसे देखा जा रहा है देखना होगा गम्भीर अपराधों की रोकथाम में ये तबादले कितने कारगर साबित होते है।