उमरिया | घुनघुटी वन परिक्षेत्र अंतर्गत असामयिक बाघिन और उसके शावक का शव बीते सोमवार को मिलने के बाद वन अमले ने इस मामले में 11 आरोपियों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है इन आरोपियों में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी भी वन अमले ने कर ली है इन आरोपी में कल्लू सिंह पिता चंद्रिका सिंह उम्र 48 वर्ष,संतराम पिता सोनशाह उम्र 22 वर्ष दलवीर सिंह पिता माखन सिंह उम्र 20 वर्ष,अजय सिंह पिता रामनिवास सिंह उम्र 19 वर्ष, लक्षमण बैगा पिता फुल्लू बैगा, उम्र 21 वर्ष,भइया सिंह पिता धाम सिंह उम्र 25 वर्ष,गोर सिंह पिता सुधामन सिंह उम्र 60 वर्ष,कमलभान सिंह पिता जयपाल सिंह उम्र  45 वर्ष,शक्तिभान सिंह पिता मदन सिंह उम्र 36 वर्ष,अभयराज पिता बुद्धू सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी आमगर के बताये जा रहे है  सभी गिरफ्तार आरोपियों को पाली स्थित जेएमफसी न्यायालय में शुक्रवार को पेश किया गया है।इन आरोपियों में से एक आरोपी फरार बताया जा रहा है जो पेशे से शिक्षक बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस पूरे मामले में फरार शिक्षक आरोपी ही मुख्य आरोपी बताया जा रहा है देखना होगा फरार शिक्षक को कब तक वन अमला तलाश कर पाता है।बताया यह भी जाता है कि  फरार शिक्षक पिछले कई दिनों से फरार है जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस उक्त ग्राम आमगार गयी थी जिसके बाद बाघिन और उसके एक शावक के शिकार का मामला प्रकाश में आया था।बाघिन और उसके एक शावक की मौत के बाद उसका जिंदा शावक की तलाश समीप के जंगलों में की जा रही है यह भी देखने योग्य है कि कब तक वन क्षेत्र में बिना बाघिन मा के वन क्षेत्र में स्वतत्र विचरण कर रहे बाघ शावक को पकड़ने में वन अमले को सफलता मिल पाती है।