उमरिया | शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत कई दिव्यांग छात्रों का मेडिकल सर्टिफिकेट न बन पाने की वजह से सामाजिक एवम न्याय विभाग के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों के पेंशन योजना का लाभ नही मिल सका है, मुख्यालय स्थित शासकीय विद्यालय लालपुर में अध्ययनरत इन दिव्यांग छात्रों का मेडिकल सर्टिफिकेट न बन पाने से परेशान शिक्षक राजकुमार सिंह ने इस बावत गुरुवार को कलेक्टर से शिकायत की है जिसके बाद अतिसंवेदनशील इस मामले में कलेक्टर ने प्रमुखता से संज्ञान लेते हुवे सीएमएचओ उमेश नामदेव को जरूरी निर्देश देते हुवे तत्काल दिव्यांग छात्रों का मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने की बात कही है जिसके बाद शुक्रवार को अध्ययनरत सभी सात दिव्यांग छात्र जिला अस्पताल पहुंचे है जहाँ मेडिकल सर्टिफिकेट बनाये जाने आवश्यक कार्यवाही की गई है। इस मामले में दुखद पहलू यह है कि विद्यालय एवम स्वास्थ्य प्रबंधन दिव्यांग छात्रों के मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने में पूर्व में ही गम्भीर होता तो शायद इन दिव्यांग छात्रों को सामाजिक एवम न्याय विभाग से मिलने वाली पेंशन योजना का लाभ पहले से ही मिल सकता था,विदित हो कि विभाग अध्यनरत दिव्यांग छात्रों को हर माह 500 पेंशन के रूप में देय करती है।जिन दिव्यांग छात्रों के अब तक मेडिकल सर्टिफिकेट नही बन सके है जिसकी वजह से उक्त योजना का लाभ नही मिल सका है उसमें मुख्य रूप से ऋषि कुमार यादव कक्षा पहली,खुशबू सिंह एवम सीमा देवी कक्षा दूसरी,अंकित यादव,शैलेन्द्र सिंह,सिरोंज सिंह कक्षा चौथी शामिल है। ये सभी दिव्यांग छात्र लालपुर स्थित सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में रहकर करीब ही स्थित शासकीय विद्यालय लालपुर में शैक्षणिक कार्य कर रहे है।