जीरापुर : - माचलपुर के समीप गांव कचनारिया में शुक्रवार शाम को बकरा बकरी के मामूली विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई l पुलिस से प्राप्त जानकारी के  अनुसार कचनारिया निवासी मदनलाल वर्मा ने अपने लड़के गोविन्द से अपनी बकरी को लेकर मुकेश के घर बकरे के पास लेकर जाने की बोला जब बकरी को लेकर वहा गया तो मुकेश ने अपना बकरा छोड़ने से मना कर दिया तो वापिस बकरी लेकर घर आ गया, और अपने पिता से बोला कि उसने मेरे साथ गाली - गलौच की है l इस पर मदनलाल ने मुकेश को कहा कि बकरा नही छोड़ना मत छोड़ गाली -गलोच मत करो l  ये समझाईश देकर घर आ गया इसके बाद मुकेश ताऊजी सहित अन्य परिजन मदनलाल के घर आकर गाली - गलोच ओर घर पर पत्थर फेंकने लगे साथ मे एक महिला भी थी इस शोर शराबे को सुनकर अंदर सोई हुई 65 वर्षी नारायणी बाई बाहर आई तो आरोपी दुवारा ईट पत्थर फेंकने से महिला के नाक एवं  सिर में गंभीर चोट लग गई और घटना स्थल पर ही अचेत होकर गिर गई l  परिजनों ने लड़ाई छोड़ पानी पिलाया लेकिन तब तक वह मर चुकी थी l 100 डायल  घटना स्थल पहुची ओर मृतक महिला का शनिवार को स्थानीय स्वस्थ्य केंद्र में पीएम कर परिजनों को सौप दिया और पुलिस ने मांगीलाल उम्र 50, भेरूलाल उम्र 35, देवीलाल उम्र 30, बनेसिंह उम्र 25, मुकेश उम्र 16 वर्ष, रतनबाई उम्र 28, कबूबाई के खिलाफ धारा 294, 323, 336, 302 वा 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है अभी सिर्फ एक महिला रतन बाई को गिरफ्तार किया  गया है , बाकी आरोपी गांव से फरार है थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है उन्हें शीघ्र ही पकड़ा जायेगा ।