जीरापुर :-  माचलपुर में शासन द्वारा स्वच्छता के नाम पर करोड़ो रूपये खर्च कर लोगो मे स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है l वही शासकीय विभाग में ही गंदगी का साम्राज्य स्थापित है l इस का ज्वलन्त उदाहरण नगर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, जहाँ इंसान स्वास्थ्य ठीक कराने आता है लेकिन गंदगी से उल्टा बीमार होने की संभावना बनी रहती है l जबकि जिला स्वस्थ्य अधिकारी ने नगर के स्वस्थ्य केंद्र का कई मर्तबा निरीक्षण किया ओर लोगो ने मौके पर इन सब से अवगत करवाया परन्तु अधिकारी ने अपने पद का प्रभाव झाड़ा ओर निर्देश दिये इसके बावजूद स्वस्थ्य केंद्र में गंदगी का साम्राज्य स्थापित है । इसका नजारा तब देखने को मिला जब समाचार पत्रों के प्रतिनिधि स्वस्थ्य केंद्र पहुचे और देखा की परिसर में शराब के क्वार्टर जगह जगह बिखरे पड़े है, परिसर में जगह जगह गड्डों में कचरे का ढेर लगा हुआ है l सबसे बडी बात मरीज खुले में शौच करने जाते देखे गये क्योकि शौचालय टूटता हुआ हैl परिसर में स्थित मूत्रालय सावर्जनिक बना हुआ है l  बदबू इतनी अधिक की जाना दुशवार, बड़े बड़े सुवर परिसर घूमते देखे जा सकते हैं ,जो कभी भी दुर्घटना का कारण हो सकता है l सूअर किसी बच्चे  को उठा कर भी ले जा सकते हैं l साथ ही एम्बुलेंस 2 वर्ष से खराब पड़ी है l लाखो रुपये रोगी कल्याण समिति  के पास है, वही लाखो रुपये दुकानदारों से किराये के बाकी चल रहे हैं l बावजूद इसके स्वस्थ्य रोगी कल्याण समिति मूकदर्शक बनी हुई है l  मीटिंग होती है कि नही इसका किसी को पता नही चलता है l बदहाल व्यवस्था आजतक नही सुधरी बल्कि ओर व्यवस्था बिगड़ गई है l चौकीदार के होते हुए बाहर के लोग परिसर में शराब पीकर बरदान फेक रहे हैं , प्रशासन को बीमार स्वस्थ्य केंद्र के सुधार पर ध्यान देना चाहिये ।