नागपुर: महाराष्ट्र कुंभार समाज महासंघ का सफल रहा धरना प्रदर्शन l महासंघ लंबे समय से समाज हित में अपनी मांगों को लेकर प्रयासरत है l आज धरने के समय आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे पार्टी के तीनों विधायक विकास कुंभारे-मध्य नागपुर, मिलिंद माने- उत्तर नागपुर एवं कृष्णा खोपड़े की उपस्थिति में महापौर ने मिलकर महाराष्ट्र कुंभार महासंघ की मांगों को गंभीरता से लिया है l आंदोलन को लेकर आश्वस्त महाराष्ट्र कुंभार महासंघ की ओर से जिला अध्यक्ष श्री नरेश जुगेले ने सभी का आभार व्यक्त किया है l