रायपुर - भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम २०१३ बनाया गया था l परन्तु छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी तक इस कानून को लागू नही किया है जिसको लेकर छत्तीसगढ़ नागरिक समाज में रोष व्याप्त है l इसके लिए छत्तीसगढ़ नागरिक समाज ने एक दिवसीय धरना दिया और इस कानून को लागू करवाने बाबत राष्ट्रपति को एक पत्र भी लिखा है l पत्र में महामहिम राष्ट्रपति से निवेदन किया गया है कि इस कानून को लागू करने के लिए केंद्र सरकार को निर्दशित किया जाये l
रायपुर - लोकपाल एवं लोकायुक्त अधिनियम २०१३ लागू करने बाबत छत्तीसगढ़ नागरिक समाज ने दिया धरना