अहमदनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना युवा इकाई प्रमुख एवं  शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि एक साल के अन्दर शिवसेना भारतीय जनता पार्टी को बाय- बाय कर देगी l और गठबंधन हटते ही अकेले चुनाव लड़ेगी l आदित्य ठाकरे के इस बयान के बाद भाजपा शिवसेना गठबंधन में दरारें स्पष्ट दिखाई दे रही है l और इस बात को बल दे रही हैं कि शिवसेना २०१९ का चुनाव अकेले ही लड़ने का मन बना रही है l बतादें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव २०१९ में ही होना है l