उत्तरप्रदेश में बेलगाम अपराधियों की हर चाल को मात देने के लिए आ रहा है यूपीकोका ( यूपी कण्ट्रोल ऑफ़ आर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट ) l केबिनेट में पास होने के बाद अब योगी सरकार यूपीकोका को १८ तारीख को विधानसभा में पेश करने जा रही है l योगी सरकार का दावा है कि इस एक्ट के पास होते ही अपराधियों एवं माफियाओं की कमर टूट जाएगी l इससे संगठित अपराधों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी l दरअसल अब तक पुलिस पहले अपराधी को पकड़कर कोर्ट में पेश करती थी, फिर सबूत जुटाती थी. लेकिन यूपीकोका के तहत पुलिस पहले अपराधियों के खिलाफ सबूत जुटाएगी और फिर उसी के आधार पर उनकी गिरफ्तारी होगी, मतलब अब अपराधी को कोर्ट में अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी l सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा  बताया कि सरकार के खिलाफ होने वाले हिंसक प्रदर्शनों को भी इसमें शामिल किया गया है l उन्होंने बताया कि इस बिल में गवाहों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है l अब अपराधी को यह पता नहीं चल पायेगा कि उसके खिलाफ किसने गवाही दी है l उन्होंने यह भी बताया कि यूपीकोका उस अपराधी पर ही लगेगा जिसका आपराधिक रिकार्ड रहा हो l