उमरिया | जनपद करकेली अंतर्गत ग्राम सस्तरा की महिला सरपंच ने अपने ही सचिव को अन्यत्र हटाने की मांग कलेक्टर से की है,बातचीत में महिला सरपंच निशा मिश्रा ने बताया कि सचिव मीना तिवारी की पंचायत में 6 माह पूर्व पदस्थापना हुई थी परन्तु अकसर वह पंचायत भवन नही आती जिस वजह से कई स्थानीय ग्रामीणों के मृत्यु प्रमाण पत्र,पेंशन लाभ,राशन कार्ड,मजदूरी भुगतान जैसी छोटी छोटी चीजों के लिए भटकना पड़ रहा है,उन्होंने बताया कि बोरी बंधान,अधूरे आंगनबाड़ी भवन ,पंचायत भवन शौचालय,सीसी सड़क,सहित कई ऐसे निर्माण कार्य अधूरे है सचिव के द्वारा समय पर टीएस डीपीआर फीड नही कराया गया जिस वजह से ये सभी कार्य अधूरे है वही शासकीय राशि का आहरण न होने से मजदूरों का भी भुगतान नही हो पा रहा है। महिला सरपंच ने बताया कि गांव में अपेक्षित विकास कार्य अवरुद्ध होने की शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को पंचायत पहुंचे विधायक शिवनारायण सिंह से कर सचिव को हटाने की मांग की है।शिकायत के दौरान महिला सरपँच निशा मिश्र सहित स्थानीय सीता पाल,राजेन्द्र पांडेय,तेरसी कोल,श्याम बाई,मुन्नी बाई मौजूद रही।इसी तरह जनपद करकेली के ग्राम नरवार 25 में भी सरपँच सुनील मिश्र ने अपने महिला रोजगार सहायक की कार्यप्रणाली से छुब्ध होकर उन्हें ही हटाने की मांग की है दरअसल ग्राम में महिला रोजगार सहायक चिकित्सकीय अवकाश पर थी जिस दौरान स्थानीय विनोद गौतम को वित्तीय प्रभार दिया गया था,छुट्टी से वापस आने पर महिला रोजगार सहायक वित्तीय प्रभार नही ले रही है,सरपँच की माने तो इस बावत बकायदा महिला रोजगार सहायक ने सम्बन्धित जनपद को लिखित आवेदन भी किया है,देखना होगा ऐसे मामलों में अब जिला प्रशासन क्या करता है।