उमरिया | पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में दिनांक 13 एवं 14 दिसम्बर को दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन मध्य-प्रदेश एस.डी.ई.आर.एफ. जबलपुर टीम के द्वारा किया गया। एस.डी.ई.आर.एफ. टीम द्वारा आपदा प्रबंधन के संबंध में एम.आर.एफ., फस्ट-एड, सी.एस.एस.आर., फायर फाइटिंग, फ्लड रेस्क्यू, के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण लगभग 400 नव-आरक्षकों को दिया गया।
एस.डी.ई.आर.एफ.टीम के प्रभारी के रूप में श्री सुनीत कुमार मिश्र (डिस्ट्रक्ट कमाण्डेन्ट एस.डी.ई.आर.एफ. भोपाल) द्वारा एस.डी.ई.आर.एफ. संगठन एवं मध्य-प्रदेश आपदा प्रबंधन नीति के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। एस.डी.ई.आर.एफ. टीम के कम्पनी कमाण्डर श्री शालिवाहन पाण्डेय जी एवं उनकी 12 सदस्यीय टीम द्वारा आपदा प्रबंधन के विषय एवं आवश्यक आधुनिक उपकरणों के बारे में डेमो के माध्यक से प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया के प्रमुख पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश वैश्य, इनडोर प्रभारी श्री एम.एल. भाटी व समस्त प्रशिक्षक स्टाफ, आपदा प्रबंधन विषय से संबंधित प्रशिक्षक उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह , प्रशिक्षणरत समस्त टेªडमेन आरक्षक एवं सज्जन शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया के छात्र-छात्रायें भी उपस्थित रहे।