माचलपुर - नगर की कृषि उपज मंडी समिति में बुधवार दोपहर बाद जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा पहुचे ओर भावान्तर योजना की समीक्षा कर किसानों से चर्चा की l उसके पश्चात समीप के ही गांव कचनारिया में स्कूल परिसर में ग्राम सभा का आयोजन कर, ग्रामीणों की समस्यायें सुनी और उनका समाधान किया l इसके पूर्व शर्मा ने मंडी सचिव विष्णुप्रसाद शर्मा से भावान्तर योजना की जानकारी ली और जिसमे कितने पंजीयन हुये हैं उनकी जानकारी मांगी l जिसकी जानकारी सचिव को नही थी, क्योंकि पंजीयन का कार्य सोसायटी ने किया था इस बात पर कलेक्टर ने सचिव को फटकार लगाई l कलेक्टर ने सचिव से कहा कि तुमको मालूम है, कलेक्टर आ रहे फोल्डर लेकर आना चाहिये l इस मौके पर मंडी अध्यक्ष फूलसिंह गुर्जर ने शर्मा को किसानों की समस्याओं से अवगत करवाते हुये कहा कि बहुत से किसानों के अक्टूबर माह का पैसा नही मिला है और किसान परेशान हो रहे l इस पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसा नही है, 99 प्रतिशत लोगो की राशि भेज दी गई है l जिसमें करीब 10 हजार 972 किसानों को 8 करोड़ 70 लाख रुपये भावान्तर के डाले जा चुके, सिर्फ उन्हीं लोगों का पैसा नही डला जिसका बैंक खाता नबर गलत है या नाम गलत है l कलेक्टर को पंजीयन से वंचित रह गये किसानों के बारे में मंडी अध्यक्ष ने कहा तो शर्मा ने कहा कि एक दिन में पोर्टल खुलेगा उसमे पंजीयन करवा लें l भावन्तर सहित अन्य बातों की समीक्षा के बाद कलेक्टर गांव कचनारिया पहुचे जहा स्कूल परिसर में उपस्थित महिला पुरुषों को मालवीय भाषा मे बोलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया l कलेक्टर ने गाँव के ग्रामीणों से पेंडिंग एवं नामांतरण के मामलों की जानकारी ली l कलेक्टर ने सचिव और पटवारी को निर्देश दिए की प्रति मंगलवार को ग्राम पंचायत में बैठकर लोगों की समस्या सुनकर उनका निराकरण किया जाये l मौके पर खिलचीपुर एस डी एम प्रवीण प्रजापति, नायब तहसीलदार अरविंद दिवाकर जीरापुर जनपद सीईओ लखन सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।