उमरिया | थाना नोरोजाबाद अंतर्गत ग्राम भुण्डी में व्रद्ध किसान ने आत्महत्या कर ली है बताया जाता है कि मृतक गरीब किसान गांव के दूसरे भूमि स्वामियों से कृषि कार्य के लिए करीब 5 एकड़ भूमि अधिया पर लिया था बताया जाता है कि मृतक किसान कृषि कार्य में होने वाले खर्चे के एवज स्थानीय साहूकारों से करीब 90 हजार उधार में भी लिया हुवा था,स्थानीय लोगो की माने तो सूखे के हालात होने के बाद से ही मृतक किसान परेशान था उसे लग रहा था कि उधार में लिए गए पैसे अब किस तरह साहूकारों को वापस करेंगे। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम वह घर से बिना बताए अन्यत्र निकल गया,देर रात तक जब वह वापस नही पहुंचा तो घर वालों को चिंता हुवी जिसके बाद उसकी पतासाजी का प्रयास किया जाने लगा,अल सुबह करीब 10 बजे व्रद्ध किसान का शव नजदीक ही पेड़ पर लटकता मिला है जिसके बाद पूरा प्रशासन सजग हो गया है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग आदि कायम कर आवश्यक कार्यवाही की है शव का पीएम आदि करा पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे किसान कांग्रेस अध्यक्ष शकील खान ने  घटना को लेकर दुख जताया है वही सरकार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की बात कही है,हालांकि इस पूरे मामले को पुलिस ने सिरे से नकारा है पुलिस अधीक्षक असीत यादव ने इस मामले में बताया कि मृतक वृद्ध किसान किसी बीमारी से ग्रस्त था जिससे हतोत्साहित होकर उसने आत्महत्या की है।