उमरिया | मुख्यालय से 6 किमी दूर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम खेरवा में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोपहिया वाहन सवार को ठोकर मार दी है| इस घटना में प्रभुदयाल पिता छुन्नू बैगा उम्र 30 वर्ष निवासी पटपरिहा टोला बैगांन मोहल्ला गम्भीर बताया जा रहा है| बताया जाता है कि घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक राजेश बैगा उम्र 30 वर्ष फरार हो गया है। इस मामले में बताया जाता है कि घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ट्रैक्टर का नुकसान भी किये है। हालांकि घटना की जानकारी बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और किसी तरह ग्रामीणों को शांत करने में मदद मिल सकी है।घटना की जानकारी देते हुवे मौके पर मौजूद एस आई अलका पटेल एवम एएसआई श्री राम उपाध्याय ने बताया कि घायल युवक दोपहिया चालक ग्राम कछवार निवासी रामनरेश पिता नमई राय उम्र 50 के साथ पीछे बैठा था तभी सामने से अनियन्त्रित ट्रैक्टर ने युवक को ठोकर मार दी है,घटना के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है एवम घटना के कारणों की विवेचना की जा रही है।