उमरिया | नगरीय क्षेत्र में वार्डवासियों को बेहतर सुविधा दिलाने की गरज से सुबह कलेक्टर माल सिंह वार्ड 14 ज्वालामुखी कालोनी ( आदिवासी मोहल्ले) पहुंचकर स्थानीय वार्डवासियों से उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए है।इस दौरान वार्डवासियों ने अपनी समस्याएं बताते हुवे वार्ड में समुचित पेयजल की आपूर्ति न होने की बात बताई जिस पर कलेक्टर ने पूर्व के दो सार्वजनिक नलों के अलावा तीन और सार्वजनिक नलों को लगाने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया है इसके अलावा वार्ड के करीब से बह रही उमरार जीवनदायिनी में रपटा के निर्माण ,ज्वालामुखी मंदिर मार्ग में पुलिया निर्माण,बजबजाती नालियों को साफ करने के साथ सोखता बनाने निर्देशित किया गया है जिससे नालियों का गन्दा पानी स्वच्छ उमरार में समाहित न हो पाए,वार्डो के अंदर की सीसी सड़क मरम्मत,आंगनबाड़ी में विद्युत आपूर्ति जैसी कई बुनियादी एवम मूलभूत समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण करने कलेक्टर ने निर्देशित किया है।विदित हो कि सैकङो की तादात में नगरीय क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की अलग अलग वार्डो में नगरीय प्रशासन ने ड्यूटी लगाई हुई है बावजूद इसके नगरीय क्षेत्र के कोई भी वार्ड स्वच्छ नही है अधिकांश वार्डों में नालियों सहित गन्दगी का अंबार लगा हुवा है वही शुद्ध पेयजल एवम बुनियादी सुविधाओं से भी कई वार्डो में वार्डवासी महरूम है।