होशंगाबाद - जानकारी के मुताबिक मामला रात १२ बजकर ३० मिनिट पर इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच का बताया जा रहा है l जिसमे पुलिस कर्मियों द्वारा एक आरोपी को इंदौर से कोरबा ले जाया जा रहा था l उसी कोच में उसकी पत्नी भी मौजूद थी l ट्रेन के इटारसी स्टेशन पहुँचते ही उस महिला ने पुलिस कर्मियों पर कोई स्प्रे कर दिया जिससे पुलिस कर्मियों की आँखों में जलन हुई l हालाँकि महिला अपने मकसद में कामयाब न हो सकी l मामले की खबर लगते ही जीआरपी में हडकंप मच गया l कुछ देर वहां अफरातफरी का माहौल रहा l जीआरपी के अनुसार घटना की जाँच की जा रही है l
होशंगाबाद - चलती ट्रेन में एक महिला ने किया पुलिस कर्मियों पर स्प्रे, अपराधी पति को भगाने की कोशिश में नाकाम हुई महिला